• उसने भी साथ चलने का वादा नहीं किया,
    हमने भी लौटने का इरादा नहीं किया।


    तल्ख़ी भरी थी उसकि भी बातों में इस क़दर,
    हम ने भी अपने लहजे को सादा नहीं किया।


    बिछड़े हैं उस से हम तो बड़ी सोच-बूझ कर,
    ये फ़ैसला भी हम ने बे-इरादा नहीं किया।


    वो जा रहा था दूर, तो हम देखते रहे,
    रुकने पे उस को हमने भी आमादा नहीं किया।


    आँखों में आँसुओं का समंदर था उस घड़ी,
    इज़हार-ए-ग़म भी हमने कुछ ज़्यादा नहीं किया।


    अंदर से टूट-ते रहे हम उम्र-भर मगर,
    शिकवा लबों पे हर्फ़ से ज़्यादा नहीं किया।


    चुप-चाप अपनी आग में जलते रहे मगर,
    रो कर किसी को हम ने भी ग़म-ज़ादा नहीं किया।


    शतरंज की बिसात सी थी ज़िंदगी मगर,
    खुद को किसी के हाथ का पियादा नहीं किया।


    उसने भी साथ चलने का वादा नहीं किया,
    हमने भी लौटने का इरादा नहीं किया।


    #shayari #audioshayari #dilselyrics #ghazal
    उसने भी साथ चलने का वादा नहीं किया, हमने भी लौटने का इरादा नहीं किया। तल्ख़ी भरी थी उसकि भी बातों में इस क़दर, हम ने भी अपने लहजे को सादा नहीं किया। बिछड़े हैं उस से हम तो बड़ी सोच-बूझ कर, ये फ़ैसला भी हम ने बे-इरादा नहीं किया। वो जा रहा था दूर, तो हम देखते रहे, रुकने पे उस को हमने भी आमादा नहीं किया। आँखों में आँसुओं का समंदर था उस घड़ी, इज़हार-ए-ग़म भी हमने कुछ ज़्यादा नहीं किया। अंदर से टूट-ते रहे हम उम्र-भर मगर, शिकवा लबों पे हर्फ़ से ज़्यादा नहीं किया। चुप-चाप अपनी आग में जलते रहे मगर, रो कर किसी को हम ने भी ग़म-ज़ादा नहीं किया। शतरंज की बिसात सी थी ज़िंदगी मगर, खुद को किसी के हाथ का पियादा नहीं किया। उसने भी साथ चलने का वादा नहीं किया, हमने भी लौटने का इरादा नहीं किया। #shayari #audioshayari #dilselyrics #ghazal
    0 Comments 0 Shares 403 Views 1 0 Reviews
  • 🥀 मौत वी आउणी इक्क दिन यारो, कल्ला ही तुर जाना... 🚶‍♂️
    🍂 मिट्टी दे इस पुतले ने तां, मिट्टी विच रुल जाना... 🌍


    💔 कोई साहां दा वारिस नई...
    🍁 एह मेला वी छेती छुट्ट जाऊ...


    😔 दिल तां पागल है... ❤️‍🩹
    😢 दो घड़ियां रो के चुप कर जाऊ... 🤫🖤
    🕊️ #LifeTruth #PunjabiLyrics #DilTaanPagal #shayari #dilselyrics #audioshayari 🖤🥀
    🥀 मौत वी आउणी इक्क दिन यारो, कल्ला ही तुर जाना... 🚶‍♂️ 🍂 मिट्टी दे इस पुतले ने तां, मिट्टी विच रुल जाना... 🌍 💔 कोई साहां दा वारिस नई... 🍁 एह मेला वी छेती छुट्ट जाऊ... 😔 दिल तां पागल है... ❤️‍🩹 😢 दो घड़ियां रो के चुप कर जाऊ... 🤫🖤 🕊️ #LifeTruth #PunjabiLyrics #DilTaanPagal #shayari #dilselyrics #audioshayari 🖤🥀
    0 Comments 0 Shares 527 Views 1 0 Reviews
  • हम तो ये बात जान के हैरान हैं बहुत,
    ख़ामोशियों में शोर के तूफ़ान हैं बहुत।


    बाज़ार जा के ख़ुद का कभी दाम पूछना,
    तुम जैसे हर दुकान में सामान हैं बहुत।


    हम तो ये बात जान के हैरान हैं बहुत
    ख़ामोशियों में शोर के तूफ़ान हैं बहुत।


    #shayari #audioshayari
    हम तो ये बात जान के हैरान हैं बहुत, ख़ामोशियों में शोर के तूफ़ान हैं बहुत। बाज़ार जा के ख़ुद का कभी दाम पूछना, तुम जैसे हर दुकान में सामान हैं बहुत। हम तो ये बात जान के हैरान हैं बहुत ख़ामोशियों में शोर के तूफ़ान हैं बहुत। #shayari #audioshayari
    0 Comments 0 Shares 496 Views 1 0 Reviews
  • देख ली दुनिया तुम्हारी, मेहरबानी देख ली,
    तुमने दी थी ऐ ख़ुदा, वो ज़िंदगानी देख ली।

    काग़ज़ों की कश्तियों में पार करना था समंदर,
    हौसले जो भी बचे थे, रह गए दिल केही अंदर।
    उम्र के इस मोड़ पर अब और मैं क्या माँगता,
    आईने में ढलती अपनी, वो जवानी देख ली।

    देख ली दुनिया तुम्हारी, मेहरबानी देख ली,
    तुमने दी थी ऐ ख़ुदा, वो ज़िंदगानी देख ली।

    #shayari #dilselyrics #audioshayari
    देख ली दुनिया तुम्हारी, मेहरबानी देख ली, तुमने दी थी ऐ ख़ुदा, वो ज़िंदगानी देख ली। काग़ज़ों की कश्तियों में पार करना था समंदर, हौसले जो भी बचे थे, रह गए दिल केही अंदर। उम्र के इस मोड़ पर अब और मैं क्या माँगता, आईने में ढलती अपनी, वो जवानी देख ली। देख ली दुनिया तुम्हारी, मेहरबानी देख ली, तुमने दी थी ऐ ख़ुदा, वो ज़िंदगानी देख ली। #shayari #dilselyrics #audioshayari
    0 Comments 0 Shares 506 Views 2 0 Reviews
  • भरोसा देके.. फिर गिराया है किसी ने..
    यकीं को इस क़दर.. आज़माया है किसी ने..


    ​रफ़ू इस ज़ख़्म का मुमकिन नहीं अब..
    बड़े क़रीब से.. ख़ंजर चलाया है किसी ने...


    #shayari #dilselyrics #audioshayari
    भरोसा देके.. फिर गिराया है किसी ने.. यकीं को इस क़दर.. आज़माया है किसी ने.. ​रफ़ू इस ज़ख़्म का मुमकिन नहीं अब.. बड़े क़रीब से.. ख़ंजर चलाया है किसी ने... #shayari #dilselyrics #audioshayari
    0 Comments 0 Shares 505 Views 0 Reviews
  • नहीं है आरज़ू कोई,
    दुआओं में तू शामिल है।
    मुझे जो मिल गई है तू,
    तो हर मंज़िल ही हासिल है।

    नज़र से दूर जो तू हो,
    तो ये साँसें ठहर जाएँ।
    करूँ मैं बंदगी तेरी,
    कि मेरे दिन सँवर जाएँ।

    #shayari #audioshayari #dilselyrics
    नहीं है आरज़ू कोई, दुआओं में तू शामिल है। मुझे जो मिल गई है तू, तो हर मंज़िल ही हासिल है। नज़र से दूर जो तू हो, तो ये साँसें ठहर जाएँ। करूँ मैं बंदगी तेरी, कि मेरे दिन सँवर जाएँ। #shayari #audioshayari #dilselyrics
    0 Comments 0 Shares 839 Views 3 0 Reviews
  • फकत इक जिस्म था मैं तो,
    मेरी तुम रूह बन जाओ।
    मेरे इस सूने आँगन की,
    खिली तुम धूप बन जाओ।

    घने काले अंधेरों में,
    चिरागों सा जलूँगा मैं।
    ज़माने की हर आँधी में,
    तेरे आगे चलूँगा मैं।

    #shayari #audioshayari #dilselyrics
    फकत इक जिस्म था मैं तो, मेरी तुम रूह बन जाओ। मेरे इस सूने आँगन की, खिली तुम धूप बन जाओ। घने काले अंधेरों में, चिरागों सा जलूँगा मैं। ज़माने की हर आँधी में, तेरे आगे चलूँगा मैं। #shayari #audioshayari #dilselyrics
    0 Comments 0 Shares 808 Views 1 0 Reviews
  • राज़-ए-दिल अब उन्हें... तो जताना है पर,
    लफ़्ज़ होंठों पे आ... लड़खड़ा जाते हैं।

    अक्स मेरा भी क्या... उनकी आँखों में है?
    टूट जाने के डर से... सहम जाते हैं।

    तय नहीं मंज़िलें... इस मोहब्बत की तो,
    हम क़दम-दर-क़दम डगमगा... जाते हैं।

    एक तरफ़ा है शायद ये एहसास ही...
    खुद को झूठी तसल्ली दिला जाते हैं।
    खुद को झूठी तसल्ली दिला जाते हैं।

    #shayari #audioshayari #dilselyrics
    राज़-ए-दिल अब उन्हें... तो जताना है पर, लफ़्ज़ होंठों पे आ... लड़खड़ा जाते हैं। अक्स मेरा भी क्या... उनकी आँखों में है? टूट जाने के डर से... सहम जाते हैं। तय नहीं मंज़िलें... इस मोहब्बत की तो, हम क़दम-दर-क़दम डगमगा... जाते हैं। एक तरफ़ा है शायद ये एहसास ही... खुद को झूठी तसल्ली दिला जाते हैं। खुद को झूठी तसल्ली दिला जाते हैं। #shayari #audioshayari #dilselyrics
    0 Comments 0 Shares 894 Views 1 0 Reviews
  • बिना कुछ कहे हम ने जो बात की
    कसर रह गई ना मुलाक़ात की

    निगाहें मिलीं और झुका ली गईं
    अदा हो गई रस्म जज़्बात की

    बिना कुछ कहे हम ने जो बात की
    कसर रह गई ना मुलाक़ात की

    #shayari #audioshayari #dilselyrics
    बिना कुछ कहे हम ने जो बात की कसर रह गई ना मुलाक़ात की निगाहें मिलीं और झुका ली गईं अदा हो गई रस्म जज़्बात की बिना कुछ कहे हम ने जो बात की कसर रह गई ना मुलाक़ात की #shayari #audioshayari #dilselyrics
    0 Comments 0 Shares 893 Views 1 0 Reviews
  • मालूम है कि लौट के आना नहीं तुम्हें..
    फिर इस तरह से कोई भी वादा न कीजिए।।

    हँसकर हमारे हाल पे महफ़िल में बैठकर..
    इस दर्द-ए-दिल का यार तमाशा न कीजिए।।

    आँखों में अश्क भर के जो देखते हो तुम..
    नज़रों से कत्ल करने का इरादा न कीजिए।।

    मालूम है कि लौट के आना नहीं तुम्हें..
    फिर इस तरह से कोई भी वादा न कीजिए।।

    #shayari #audioshayari #dilselyrics
    मालूम है कि लौट के आना नहीं तुम्हें.. फिर इस तरह से कोई भी वादा न कीजिए।। हँसकर हमारे हाल पे महफ़िल में बैठकर.. इस दर्द-ए-दिल का यार तमाशा न कीजिए।। आँखों में अश्क भर के जो देखते हो तुम.. नज़रों से कत्ल करने का इरादा न कीजिए।। मालूम है कि लौट के आना नहीं तुम्हें.. फिर इस तरह से कोई भी वादा न कीजिए।। #shayari #audioshayari #dilselyrics
    0 Comments 0 Shares 903 Views 1 0 Reviews
  • ख़ुद में ही उलझा, अनजान हूँ मैं।
    दुनिया की ख़ातिर, आसान हूँ मैं।

    आँसू छुपाकर, आँखें सुखा लीं,
    ज़िंदा हूँ लेकिन, बेजान हूँ मैं।

    दरवाज़े दिल के, ख़ुद ही गिराए,
    अंदर से बिल्कुल, सुनसान हूँ मैं।

    मंज़िल भुला कर, बस चल पड़ा था,
    अब तो सफ़र की, थकान हूँ मैं।

    सच को दबा कर, हँसने लगा जो,
    अपनी अदा पे, हैरान हूँ मैं।

    #shayari #audioshayari #dilselyrics
    ख़ुद में ही उलझा, अनजान हूँ मैं। दुनिया की ख़ातिर, आसान हूँ मैं। आँसू छुपाकर, आँखें सुखा लीं, ज़िंदा हूँ लेकिन, बेजान हूँ मैं। दरवाज़े दिल के, ख़ुद ही गिराए, अंदर से बिल्कुल, सुनसान हूँ मैं। मंज़िल भुला कर, बस चल पड़ा था, अब तो सफ़र की, थकान हूँ मैं। सच को दबा कर, हँसने लगा जो, अपनी अदा पे, हैरान हूँ मैं। #shayari #audioshayari #dilselyrics
    0 Comments 0 Shares 991 Views 0 0 Reviews
  • लौट आने का कोई सवाल भी नहीं है,
    और पहले सा मेरा वो हाल भी नहीं है।

    ज़ख्म दिल पे जो इतना गहरा लगा है,
    अब तो मरहम पे ऐतबार ही नहीं है।

    जीना तेरे बिन अब मुहाल भी नहीं है,
    तेरी यादों में वो कमाल भी नहीं है।

    मैंने तन्हाई से जो रिश्ता बुना है,
    अब किसी साये की दरकार ही नहीं है।

    अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है,
    अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है।

    तेरे जाने का मलाल भी नहीं है,
    अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है।

    #shayari #audioshayari
    लौट आने का कोई सवाल भी नहीं है, और पहले सा मेरा वो हाल भी नहीं है। ज़ख्म दिल पे जो इतना गहरा लगा है, अब तो मरहम पे ऐतबार ही नहीं है। जीना तेरे बिन अब मुहाल भी नहीं है, तेरी यादों में वो कमाल भी नहीं है। मैंने तन्हाई से जो रिश्ता बुना है, अब किसी साये की दरकार ही नहीं है। अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है, अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है। तेरे जाने का मलाल भी नहीं है, अब तो तेरा इंतज़ार ही नहीं है। #shayari #audioshayari
    0 Comments 0 Shares 1K Views 0 0 Reviews
More Results